हल्द्वानी- अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक को लेकर बीजेपी में नाराजगी

हल्द्वानी- अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक को लेकर बीजेपी में नाराजगी

बीजेपी से किच्छा विधानसभा छेत्र के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से उनकी ही पार्टी के तमाम नेता आजकल अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर रहे है.. पूरा मामला किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन को लेकर है
दरअसल बीते दिनों बीजेपी के पूर्व विधायक, राजेश शुक्ला के जन्मदिन पर पूरे नैनीताल संसदीय क्षेत्र, उधमसिंह नगर जिला और नैनीताल जिला में उनको बधाई देने के लिए होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाये गए, जिसमे उनके जन्मदिन के मौके पर बीजेपी के तमाम नेताओ की फोटो लगा कर उन सभी के द्वारा उनको बधाई दी गयी, लेकिन इस सब को लेकर हल्द्वानी में लगे पोस्टर और बैनरों में उनकी फोटो के साथ लेगी अन्य नेताओं की फ़ोटो लगाए जाने को लेकर उन नेताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है ।<strong>हल्द्वानी- अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक को लेकर बीजेपी में नाराजगी</strong> उनका कहना है कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनकी अनुमति के बगैर ही अपने जन्मदिन की बधाई पर लगाये होर्डिंग और पोस्टरों पर उनकी फोटो लगा दी, जबकि उनसे इस को लेकर पूछा तक नही, जो गलत है, नैनीताल जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रदीप बिष्ट ने राजेश शुक्ला के द्वारा अपने होर्डिंग पर अपनी फोटो लगाने पर कड़ी नाराजगी जताई और इस सब के लिए पूर्व विधायक से अपनी गलती मानते हुए माफी तक मांगे की बात कही । वही बीजेपी संगठन के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने भी पूर्व विधायक के द्वारा कार्यकताओं और नेताओं की बिना अनुमति और जानकारी के उनकी फोटो को लगाने को लेकर आपत्ति जताते हुए अपनी नाराजगी दिखाई । और और बीजेपी के पूर्व विधायक, राजेश शुक्ला को इस तरह की हरकत पुनः न करने की हिदायत तक दे डाली यहाँ आपको बताते चले कि किच्छा के पूर्व विधायक, राजेश शुक्ला बीजेपी से आगामी लोकसभा चुनाव में नैनीताल लोकसभा सीट से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे है जबकि इस सीट पर बीजेपी के ही सांसद अजय भट्ट है जो अभी केंद्र सरकार में रक्षा राज्य मंत्री भी हैं तो वही नैनीताल लोकसभा सीट पर अपने वर्चस्व को लेकर उनके द्वारा समय समय पर पूरे संसदीय क्षेत्र में अपने होर्डिंग और पोस्टर लगाए जा रहे है लेकिन इस बार उनके जन्मदिन की बधाई पर लगे होर्डिंग और पोस्टरों ने बीजेपी के अंदर ही विवाद पैदा कर दिया है ।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग: 30-35 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान, किच्छा और रुद्रपुर से दमकल पहुंची

बाइट – अजय भट्ट सांसद नैनीताल लोकसभा सीट
<strong>हल्द्वानी- अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक को लेकर बीजेपी में नाराजगी</strong>

बाइट – चंदन बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, बीजेपी उत्तराखंड<strong>हल्द्वानी- अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक को लेकर बीजेपी में नाराजगी</strong>

  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…