हल्द्वानी- जंगल में फैक्टरी के पास मिला किशोर का शव, महिला ने देखा |

Spread the love

हल्द्वानी- जंगल में फैक्टरी के पास मिला किशोर का शव, महिला ने देखा |

हल्द्वानी में कमलुवागांजा स्थित स्टील फैक्टरी के पास किशोर का शव मिलने से सनसनी मच गई। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अब तक परिजनों ने मुखानी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है।

रामाशंकर निवासी धिमरा मीरगंज तीन महीने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कमलुवागांजा आए थे। यहां वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र (15) बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर से निकला था। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय महिला जब गाय चराने जंगल गई तो उसे कमलुवागांज में स्टील फैक्टरी से लगते हुए जंगल में एक किशोर का शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

सूचना पर एसओ मुखानी पंकज जोशी और लामाचौड़ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कम्बोज मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवाया। इसके बाद शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। उधर परिजनों ने बताया कि उनका बेटा दोस्तों के साथ गया था। उन्होंने दोस्तों पर हत्या का अंदेशा जताया है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि किशोर के शरीर में चोट या अन्य कोई निशान नहीं मिले हैं।


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार- संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती की मौत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया…


    Spread the love

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *