Haldwani: सीआरपीएफ के जवान पर लगा झूठ बोल कर शादी करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

Spread the love

Haldwani: सीआरपीएफ के जवान पर लगा झूठ बोल कर शादी करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

रिपोर्टर -मुकेश कुमार

निकटवर्ती क्षेत्र गौलापार के पूर्वी खेड़ा गांव निवासी एक विधवा महिला ने काठगोदाम कैंप में तैनात सीआरपीएफ के जवान पर झूठ बोल कर शादी करने और उसके बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गौलापार स्थित पूर्वी खेड़ा गांव में किराये पर रहने वाली एक विधवा महिला ने काठगोदाम पुलिस थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि वर्ष 2022 में सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र सिंह राणा जोकि काठगोदाम कैंप में बावर्ची के पद पर कार्यरत हैं ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसके साथ विवाह कर लिया।
वह उसे आए दिन मारता पीटता है। तथा उसके बच्चों को मारने की धमकी भी देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि उसकी वर्ष 2021 में सुरेंद्र सिंह राणा से मुलाकात हुई, सुरेंद्र ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसका विश्वास हासिल कर लिया, और 17 फरवरी 2022 को उससे शादी कर ली, शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि सुरेंद्र पहले से ही शादीशुदा है, महिला का कहना है कि सुरेंद्र की हरकतों से वह दहशत में है।


Spread the love
और पढ़े  मसूरी: हरियाणा से दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था युवक, अचानक हुई मौत
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *