Haldwani: सीआरपीएफ के जवान पर लगा झूठ बोल कर शादी करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

Haldwani: सीआरपीएफ के जवान पर लगा झूठ बोल कर शादी करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

रिपोर्टर -मुकेश कुमार

निकटवर्ती क्षेत्र गौलापार के पूर्वी खेड़ा गांव निवासी एक विधवा महिला ने काठगोदाम कैंप में तैनात सीआरपीएफ के जवान पर झूठ बोल कर शादी करने और उसके बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।<strong>Haldwani: सीआरपीएफ के जवान पर लगा झूठ बोल कर शादी करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।</strong>
मिली जानकारी के अनुसार गौलापार स्थित पूर्वी खेड़ा गांव में किराये पर रहने वाली एक विधवा महिला ने काठगोदाम पुलिस थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि वर्ष 2022 में सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र सिंह राणा जोकि काठगोदाम कैंप में बावर्ची के पद पर कार्यरत हैं ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसके साथ विवाह कर लिया।
वह उसे आए दिन मारता पीटता है। तथा उसके बच्चों को मारने की धमकी भी देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि उसकी वर्ष 2021 में सुरेंद्र सिंह राणा से मुलाकात हुई, सुरेंद्र ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसका विश्वास हासिल कर लिया, और 17 फरवरी 2022 को उससे शादी कर ली, शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि सुरेंद्र पहले से ही शादीशुदा है, महिला का कहना है कि सुरेंद्र की हरकतों से वह दहशत में है।

और पढ़े  हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…