Haldwani: सुखवंत आत्महत्या मामले में कमिश्नर ने एसएसपी मणिकांत से मांगे 50 सवालों के जवाब

Spread the love

सुखवंत आत्महत्या मामले में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की मजिस्ट्रेटी जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। आरोपी थानेदार कुंदन रौतेला के बाद शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर के कप्तान मणिकांत मिश्रा के बयान दर्ज किए गए। सूत्रों के अनुसार आयुक्त ने एसएसपी मणिकांत के बयान दर्ज करने के लिए 50 सवालों की लंबी सूची तैयार की थी। साथ ही क्रॉस क्वेश्चन करने के लिए भी अलग से एक लिस्ट तैयार की थी जिससे सुखवंत मामले का सच सामने लाने में आसानी हो सके। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सुखवंत के वीडियो के साथ ही ई-मेल को भी आधार बनाकर जांच की जा रही है जिससे पुलिस के कारनामों को उजागर करने के साथ ही सिस्टम के भ्रष्ट तंत्र का भी खुलासा किया जा सके।

ऊधमसिंह नगर के कप्तान मणिकांत मिश्रा ने जांच अधिकारी को लंबा इंतजार कराया। शुक्रवार की दोपहर बाद 3:04 बजे वह कैंप कार्यालय में दाखिल हुए और सीधे आयुक्त के दफ्तर में चले गए। कप्तान लगभग डेढ़ घंटे तक जांच अधिकारी के सवालों का जबाव देते रहे।

सूत्रों के मुताबिक आयुक्त दीपक रावत ने प्रश्नों की ऐसी झड़ी लगाई कि ऊधमसिंह नगर के एसएसपी उत्तर देते-देते थक गए। डेढ़ घंटे चले सवाल-जवाब के बाद जब एसएसपी मिश्रा आयुक्त के कमरे से बाहर आए तो उनके चेहरे पर मायूसी और थकान दिखी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- वीआईपी नंबर Auction: जितने में आ जाए नई कार, उतने में बिका 0001 नंबर, इन नंबरों की भी रही डिमांड
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love