हल्द्वानी: कमिश्नर साहब- मुझे मेरा प्लाट दिला दीजिए या पैसे वापस करा दीजिए।

Spread the love

हल्द्वानी: कमिश्नर साहब- मुझे मेरा प्लाट दिला दीजिए या पैसे वापस करा दीजिए।

कमिश्नर साहब, मुझे मेरा प्लाट दिला दीजिए या मेरे पैसे वापस करा दीजिए। जब इस मामले में कमिश्नर ने फरियादी महिला से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह कमलुवागांजा की रहने वाली है और उसने कमलुवागांजा के दीपक बोरा से 900 वर्ग फीट भूखंड (प्लाट) खरीदा था। इसके बदले मैंने उसे 9.80 लाख रुपये भी दे दिए लेकिन आज तक प्लाट की न तो रजिस्ट्री हुई और न ही वह पैसे वापस कर रहा है। अब आप ही न्याय दिलाए।
मंगलवार को कमिश्नर के कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में दीपक बोरा ने गीता नेगी से 7.80 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की। इस पर कमिश्नर ने दीपक बोरा को सात दिन के भीतर पैसा वापस देने के निर्देश दिए। साथ ही उक्त अवधि में पैसा नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कर कार सीज करने की भी चेतावनी दी।

इसके अलावा मधुवन कॉलोनी निवासी कमला पंत ने आवासीय भवन के पास हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कराने की मांग की। अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि अवर अभियंता ने इसे शिफ्ट करने के लिए 1.21 लाख का खर्च बताया है। कहा कि भूस्वामी पैसा जमा करा दे। इसके बाद लाइन शिफ्ट कर दी जाएगी।

पाकीजा कॉलोनी काशीपुर निवासी जाहिद हुसैन ने बताया कि उसने एक प्लाट जसपुर खुर्द पाकिजा काॅलोनी में लिया था। अब उसे इस प्लाट में मकान बनाने नहीं दिया जा रहा है। कमिश्नर रावत ने मौके पर ही तहसीलदार को बुलवाकर जाहिद हुसैन को खाली प्लाट व अर्द्धनिर्मित मकान पर कब्जा दिला दिया। इसके अलावा भी कई शिकायतें प्राप्त हुई।

और पढ़े  धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *