हल्द्वानी: सीएम धामी पहुंचे गौलापार, आत्मनिर्भर भारत अभियान पर गोष्ठी का शुभारंभ किया

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी सोमवार को गौलापार पहुंचे। भाजपा जिला नैनीताल द्वारा आज आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी संकल्प अभियान के तहत गौलापार स्थित बैंक्वेट हॉल में सोशल मीडिया गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम गान के साथ गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।

उपस्थिति कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक व डीजिटल मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया भी आज के समय में काफी प्रासंगिक है उन्होने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव से विपक्ष द्वारा टूल किट के माध्यम से लगातार कई फेक नेरेटिव रचने का प्रयास किया जा रहा है ,जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर रचनात्मक रूप से अधिक सक्रिय होकर मुँहतोड़ जवाब देना है।

स्नातक स्तरीय परीक्षा के सम्बन्ध में उन्होने बताया कि पेपर लीक न होकर यह एक नकल प्रकरण है जिसकी उन्होने सीबीआई जांच की सस्तुति के साथ-साथ परीक्षा को रद्द भी किया जा चुका है।

उन्होने बताया कि उनके 4 वर्ष के कालखण्ड में राज्य सरकार द्वारा 25000 अभ्यर्थी को सरकारी नियुक्तिया दी जा चुकी है जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासो से विगत 4 वर्षों में राज्य हित में दशको से रूके हुए ऐतिहासिक कार्य जैसे बहुदद्देशीय जमरानी बाँध, किच्छा स्थित खुर्पिया फार्म में एम्स सेटेलाइट सेन्टर व नवीन औद्योगिक शहर का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही साथ शीघ्र पन्तनगर हवाई अड्डे का विस्तार कर उसको अन्तराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है,

और पढ़े  10th Result: आज राजस्थान बोर्ड जारी करेगा परीक्षा परिणाम,देखें अपना रिजल्ट

See also पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वे अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग ।
इसके अतिरिक्त हल्द्वानी में शीघ्र ही खेल विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा व हल्द्वानी में उत्कृष्ट सुविधाओं के साथ राज्य कैंसर संस्थान का निर्माण गतिमान है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया चारधाम यात्रा में विगत माह आयी आपदा के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या ने एक नया रिकार्ड बनाया है , इसके अतिरिक्त खनन राजस्व में भी रिकार्ड 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो साबित करता है कि राज्य की खनन नीति राजस्व बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

इसके अतिरिक्त समान नागरिक संहिता, दंगारोधी कानून, संख्त नकल अध्यादेश, मदरसा बोर्ड की समाप्ति सहित ऐसे अनेको कार्य राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में पहली बार किये गये।

उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आवहन करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की इन ऐतिहासिक उपलब्धियो को सोशल मीडिया के माध्यम से सक्रिय होकर आम जन के बीच ले जाना है व विपक्ष के बनाये हुए कुचक्रो को निरन्तर फेल करना है।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सोशल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य रूप के राजेश भारद्वाज, चंदन अधिकारी, कामायनी मिश्रा,गरिमा मिश्रा जोशी, अनिल चंदोला, सुनिल जोशी, श्रुति तिवारी आदि रहे।

गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली व विनीत अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में लालकुआ विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, भीमताल विधायक राम सिंह कैडा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अलका जीना ,दीपक मेहरा, दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, श्रीमती रेनू अधिकारी, नवीन वर्मा, श्रीमती शांति मेहरा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला सह प्रभारी श्रीपाल राणा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, युवा मोर्चा प्रदेश महामन्त्री दीपेंद्र कोश्यारी, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल मीडिया/सोशल मीडिया/आई.टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून- सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का CM धामी ने किया शुभारंभ, स्टॉल पर पहुंच बनाई सेल रोटी

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love