हल्द्वानी-हाईकोर्ट के आदेश की बाद सफाई कर्मियों ने वापस ली हड़ताल

हाईकोर्ट के आदेश आने से पूर्व बुधवार को सफाई कर्मियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने शासनादेश के अनुसार मानदेय देने की मांग की। उधर नगर निगम के अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल के नेतृत्व में सफाई में जुटे रहे। बुधवार को नगर निगम ने 31 वार्ड में कूड़ा गाड़ियां चलाई। उधर निगम ने दो जेसीबी और डंपर किराए पर लेकर शहर के कूड़ा घरों को खाली कराया।

हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली है। संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारी राहत मसीह ने कहा कि मोर्चा हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। उन्होंने हड़ताल वापस ले ली है। बृहस्पतिवार से सफाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मानदेय की मांग को लेकर उनका धरना नगर निगम में जारी रहेगा।

और पढ़े  रुड़की: हफ्तेभर में नई कार ने दिया धोखा, ठीक नहीं करने पर फूटा गुस्सा, शोरूम के बाहर धरने पर बैठा वाहन मालिक
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…