गढ़वाल विश्वविद्यालय:गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह हुआ शुरू, इतने छात्रों को दी जाएगी डिग्री

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज गुरुवार को दसवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में 328 छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन डिग्री वितरित की जाएगी। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि डिग्री और मेडल वितरित करेंगे।
प्रसिद्ध ढोलवादक सोहन लाल को विश्वविद्यालय डाक्टरेट की मानद उपाधि भी दे रहा है। बुधवार शाम प्रतिभागियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल में फुल ड्रेस रिहर्सल (समारोह के परिधान में पूर्वाभ्यास) की। गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास स्थित स्वामी मन्मथन प्रेक्षागृह में दीक्षांत समारोह शुरू हो गया है।

दीक्षांत समारोह के समन्वयक प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि कार्यक्रम में गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों (श्रीनगर, पौड़ी व टिहरी) के स्नातकोत्तर उपाधिधारकों (सत्र 2021-22) और विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी संस्थानों के पीएचडी उपाधिधारकों को डिग्री वितरित की जाएगी। समारोह में डिग्री लेने के लिए पीएचडी के 82 और स्नातकोत्तर के 246 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है।

और पढ़े  अल्मोड़ा: मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा आज, युवराज करेंगे विदाई पूजन, डोला होगा रवाना
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…