हल्द्वानी: होटलों में शराब परोसने और अवैध शराब बेचने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कसी कमर |

Spread the love

हल्द्वानी: होटलों में शराब परोसने और अवैध शराब बेचने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कसी कमर |

शहर की मंडी में अवैध शराब बेचने और यहां स्थित तमाम होटलों, रेस्त्राओं में शराब परोसने की खबर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कमर कसी और लाव लश्कर के साथ मंडी में ऐसे ठिकानों पर छापे मारी करते हुए बड़ी संख्या में अवैध शराब पकड़ी..इधर उनकी इस कार्रवाई से एक तरफ शराब माफियाओं में खलबली मच गई तो दूसरी ओर उनकी इस कार्रवाई से कई लोग खुश नजर आए । आपको बता दें कि जैसे ही मंडी क्षेत्र में छापेमारी अभियान शुरू हुआ बात आग की तरह फैल गई, कई लोग दुकान बंद कर नौ दौ ग्यारह हो गए।


फिलहाल जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह के कड़े निर्देश हैं कि शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की जाए और अवैध शराब परोसने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि अभियान अभी क्रियाशला रोड रामपुर रोड बरसाती नहर,ट्रांस्पोर्ट नगर, मुखानी,ऊंचापुल सहित तमाम इलाकों में बराबर चलाया जाएगा, सड़क किनारे पीने और पिलाने वाले ठेलों और फड़ खोखों वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा बहरहाल आज हुई इस कार्रवाई में टीम ने 112 गुलाब क्वार्टर, 9 गुलाब हाफ व 18 8PM क्वार्टर शराब की बोतलें बरामद कीं हैं। इधर फरार आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट


Spread the love
और पढ़े  हादसा- शादी में शामिल होकर लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *