हल्द्वानी: शहर की सरकारों ने संभाली ली कमान, कमिश्नर दीपक रावत ने मेयर गजराज को दिलाई शपथ, सैकड़ों लोग बने साक्षी

Spread the love

 

ल्द्वानी शहर के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट को आयुक्त दीपक रावत ने शपथ दिलाई।

चुनाव परिणाम घोषित होने के कई दिन बाद शुक्रवार को शहरी निकायों की नवनिर्वाचित सरकारों ने कमान संभाल ली। नगर निगम, पांच नगर पालिका और एक नगर पंचायत के लिए इस दिन भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। हल्द्वानी शहर के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट को आयुक्त दीपक रावत ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद सभी निकायों के बोर्ड की पहली बैठक भी हुई।

नगर निगम की ओर से रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी और खेल मंत्री रेखा आर्या की मौजूदगी में हुए समारोह के सैकड़ों लोग साक्षी बने। पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी 60 पार्षदों को शपथ दिलाई। इस मौके पर बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी शहर का चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। समारोह के बाद खेल मंत्री ने मेयर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, जिला पंचायत की प्रशासक बेला तोलिया समेत कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें आनंद सिंह दरम्वाल, तरुण बंसल, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, प्रदीप बिष्ट, मजहर नईम नवाब, सुरेश भट्ट, विशंभर कांडपाल, रंजन बर्गली, दिनेश आर्य, प्रमोद बोरा, अजय राजौर, प्रदीप जनौटी आदि शामिल रहे। साथ ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम पारितोष वर्मा समेत अधिकारियों का अमला रहा। इसके अलावा बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग और नगरवासी पहुंचे।

और पढ़े  देहरादून Hospital: ओपीडी बिल्डिंग में चोरों का उत्पात, ताले तोड़े, बेसिन फोड़े, टोटियां भी चुरा ले गए चोर

मंच पर 60 पार्षदों के लिए महज 30 कुर्सियां
मेयर और निर्वाचित पार्षदों के लिए समारोह स्थल पर महज 30 कुर्सियां लगाई गई थीं। जबकि नगर निगम बोर्ड में 60 सदस्य चुनकर आए हैं। कई पार्षदों को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। पार्षदों में शपथ ग्रहण से पहले फोटो खिंचवाने की होड़ दिखी। मेयर के शपथ के करीब तीन मिनट बाद पार्षदों ने शपथ ली।

 

धर्माचार्यों के स्वस्ति वाचन से शुरू हुआ समारोह
नगर निगम के मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह धर्माचार्यों, संस्कृत के विद्वानों की ओर से स्वस्ति वाचन और शंख ध्वनि से शुरू हुआ। इस दौरान धर्माचार्यों और आपातकाल में जेल गए लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

 

सभी वार्डों में समान रूप से कार्य कराए जाएंगे : गजराज
बोर्ड बैठक के बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विकसित हल्द्वानी-सुरक्षित हल्द्वानी थीम पर शहर के विकास के लिए काम किया जाएगा। सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही पूर्व मेयर के कार्यकाल में हुए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। निगम की आय वृद्धि के नए स्रोत तलाशे जाएंगे। शहरवासियों को नगर निगम में अपने कामों को कराने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका खास ध्यान रखा जाएगा। पारदर्शी और स्वच्छ कामकाज के साथ ही लोगों की सुविधा के लिए निगम में विकेंद्रित व्यवस्था लागू की जाएगी।मेयर ने कहा कि विकास कार्यों में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने निगम क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं पानी, सड़क, बिजली मानी है।

और पढ़े  देहरादून- मिजोरम व पुडुचेरी के पूर्व राज्यपाल ले. जनरल एमएम लखेड़ा का निधन

 


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love