हल्द्वानी: नगर निगम के लापरवाह कर्मचारियों को बर्खास्त करने की तैयारी में मुख्य नगर आयुक्त

Spread the love

हल्द्वानी: नगर निगम के लापरवाह कर्मचारियों को बर्खास्त करने की तैयारी में मुख्य नगर आयुक्त

हल्द्वानी नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अब मुख्य नगर आयुक्त एक्शन मोड़ में आ गए हैं। सफाई कर्मचारियों के सफाई के नाम पर वार्ड से गायब रहने और काम न करने जैसी शिकायतें मिलने के बाद मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कड़ी कार्यवाही के आदेश दे दिए है। जिसमें अब ऐसे लापरवाह और कामचोर कर्मचारियों के निलंबन के बाद सीधे बर्खास्त की कार्रवाई होगी, मुख्यनगर आयुक्त का कहना है कि उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारी व पर्यावरण मित्रों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों ने अपनी कार्यशैली नहीं सुधारी और सफाई में ध्यान नहीं दिया तो अब उनका निलंबन नहीं सीधे बर्खास्तगी की जाएगी। गौरतलब है कि नगर निगम के 60 वार्ड में लगे 900 से अधिक कर्मचारी कई जगह पर सफाई नहीं कर रहे हैं लिहाजा स्थानीय पार्षद और लोगों की शिकायत पर अब मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कर्मचारियों को चेतावनी जारी करते हुए बर्खास्तगी के निर्देश दिए हैं।

बाइट- पंकज उपाध्याय, मुख्य नगर आयुक्त


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व स्टॉक जांच अभियान चलेगा- मुख्य सचिव के निर्देश
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *