हल्द्वानी: चेक बाउंस- मामला: दंपती को 6 माह की सजा, जुर्माना भी लगाया

Spread the love

ल्द्वानी में एसीजेएम मीनाक्षी शर्मा की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में शुक्रवार को रुड़की निवासी मनोज गिरी और उसकी पत्नी ज्योति गोस्वामी को छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। वर्तमान में दंपती जमानत पर बाहर हैं।

 

हल्द्वानी के फतेहपुर निवासी रेखा गोस्वामी ने परिवाद दाखिल किया था। रेखा ने कहा कि मिलाप नगर रुड़की निवासी मनोज गिरी और उसकी पत्नी ज्योति गोस्वामी के साथ साझा में हल्द्वानी में बेकरी खोलने के लिए बैंक से दस लाख रुपये लोन लिया। लोन की राशि में से धीरे-धीरे आठ लाख रुपये दंपती ने ले लिए। उधारी मांगने पर मनोज गिरी ने रेखा को आठ लाख का चेक 15 जनवरी 2024 को दिया जो अगले दिन बैंक से बाउंस हो गया। दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका और मामला कोर्ट पहुंचा। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि इस पैसे से बेकरी का सामान खरीदा है। यह भी कहा कि तीन चेक पार्टनरशिप डीड बनाने के लिए सिक्योरिटी के रूप में दिए थे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसीजेएम की अदालत ने मनोज गिरी और ज्योति गिरी को दोषी मानते हुए छह-छह माह के साधारण कारावास और 9,44,000 रुपये का अर्थदंड का आदेश जारी किया है।


Spread the love
और पढ़े  डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love