हल्द्वानी- भाजपा नेता को हुआ 2 बच्चों की मां से प्यार… फिर की शादी और अब तकरार…साथ नहीं रहना चाहती पत्नी

Spread the love

2 साल पहले हल्द्वानी में पार्टी के संगठन विस्तार के लिए लखनऊ से आया एक भाजपा नेता एक महिला से प्यार कर बैठा। दो बच्चों की मां तलाकशुदा महिला से शादी भी कर ली। महिला अब लखनऊ छोड़कर यहां आ गई तो यह भाजपा नेता पीछे-पीछे आ गया और साथ न जाने पर जहर खाने तक की धमकी दे दी। कोतवाली पुलिस महिला को मनाने में जुटी है।

संगठन विस्तार के कार्य के दौरान ही भाजपा नेता की इस महिला से मुलाकात हुई थी। उस समय उसका बेटा नौ साल का और बेटी छह साल की थी। नेताजी और महिला के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों लखनऊ चले गए। शादी के दो साल तक दोनों की अच्छी बनी। मगर पिछले कुछ महीनों में उनके बीच तकरार शुरू हो गई।

महिला मानने को राजी नहीं
महिला अब नेता को छोड़कर हल्द्वानी आ गई। पति-पत्नी के बीच यह तकरार बुधवार को कोतवाली स्थित महिला समाधान केंद्र तक पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मी दोनों को समझाने की कोशिश करने में जुटे, लेकिन महिला मानने को राजी नहीं हुई।
महिला ने उनके साथ रहने से मना कर दिया। वहीं नेता बोला कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता है। वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है। वह साथ नहीं गई तो जहर खा लेगा। देर रात तक दोनों को समझाने के लिए पुलिस के जुटने का कारण यह था कि नेता ने केंद्र स्तर के पार्टी नेताओं से पुलिस अधिकारियों तक को फोन करा दिया।

Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम में 2 फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए मौसम का अपडेट..
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love