हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान बनभूलपुरा में तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

 

मंगलवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत दो सुपर जोन व चार जोन में पूरे बनभूलपुरा इलाके को बांटा गया है। दो एसपी, पांच सीओ, 15 इंस्पेक्टर व एसओ, 10 चौकी प्रभारी, 45 पुरुष दरोगा, 10 महिला दरोगा, 182 हेड कांस्टेबल व सिपाही और 47 महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी की 2 कंपनियां और ड्रोन की 2 विशेष टीमें भी निगरानी में रहेंगी। एसएसपी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से छतों, गलियों और अन्य स्थानों पर नजर रखी जाएगी। अग्निशमन विभाग की चार यूनिट, यातायात पुलिस की 4 टीमें, बम निरोधक दस्ता, हॉक पुलिस, टियर गैस, एंटी-रायट और फायरिंग स्क्वाड भी तैनात रहेंगे।

 

एकत्र किए ईंट-पत्थर तो होगी कार्रवाई
एसएसपी ने बताया कि छतों पर पत्थर, ईंट, रोड़ी, मलबा या हथियार जमा कर उपद्रव की तैयारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या माहौल खराब करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।

 

केवल बनभूलपुरा की स्थित संभालेंगे अधिकारी
बुधवार को शहर में भाजपा कार्य समिति की बैठक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्री और तमाम बड़े नेता व पदाधिकारी शहर में मौजूद रहेंगे। ऐसे में पुलिस को वीवीआईपी ड्यूटी और बनभूलपुरा मामले दोनों के लिए तैयारी की है। वहीं बनभूलपुरा में जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें किसी भी कीमत पर वीवीआईपी ड्यूटी में नहीं जोड़ा जाएगा। वह सिर्फ बनभूलपुरा में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

और पढ़े  केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…