हल्द्वानी- बार एसोसिएशन चुनाव: आज जारी होगी वोटर लिस्ट, 28 मार्च को होगा मतदान

Spread the love

 

ल्द्वानी में बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को चुनावी प्रक्रिया में शामिल अधिवक्ताओं ने बार रूम में बैठक की। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडे ने 21 सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन किया है। बार में कुल 1320 मतदाता पंजीकृत हैं लेकिन यह अंतिम सूची नहीं है। बार काउंसिल से चुनाव कमेटी ने जो सूची मांगी है वह मंगलवार तक नहीं आई। बुधवार को आने वाली सूची से मिलान के बाद देर शाम अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी। पांडेय ने बताया कि जजी परिसर स्थित बार भवन के प्रथम तल पर 28 मार्च को सुबह आठ बजे से मतदान होगा।

 

चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया। समिति में मनोज बिष्ट, नीरज जोशी, हिमांशु डालाकोटी, मोहित पांडेय, महेंद्र बुटौला, बृजेश बिष्ट, दलीप रावल, मोहित मैनाली, सुनील बुढ़लाकोटी, सुनील कुमार, गौतम प्रकाश, तरुण कुमार, मुजाहिद हुसैन, मोहित कांडपाल, नवल किशोर, शोभित दुम्का, डिंपल रावत, भगवती पलड़िया, मृदुल जोशी और पारस चंदोला शामिल हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: पहाड़ से मैदान तक मौसम खुला,कल से फिर बिगड़ने के आसार
  • Related Posts

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love

    देहरादून- STF की कार्रवाई, निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून एसटीएफ की साइबर क्राइम यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले महाराष्ट्र के तीन आरोपियों को एसटीएफ…


    Spread the love