हल्द्वानी- बार एसोसिएशन चुनाव: आज जारी होगी वोटर लिस्ट, 28 मार्च को होगा मतदान

 

हल्द्वानी में बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को चुनावी प्रक्रिया में शामिल अधिवक्ताओं ने बार रूम में बैठक की। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडे ने 21 सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन किया है। बार में कुल 1320 मतदाता पंजीकृत हैं लेकिन यह अंतिम सूची नहीं है। बार काउंसिल से चुनाव कमेटी ने जो सूची मांगी है वह मंगलवार तक नहीं आई। बुधवार को आने वाली सूची से मिलान के बाद देर शाम अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी। पांडेय ने बताया कि जजी परिसर स्थित बार भवन के प्रथम तल पर 28 मार्च को सुबह आठ बजे से मतदान होगा।

 

चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया। समिति में मनोज बिष्ट, नीरज जोशी, हिमांशु डालाकोटी, मोहित पांडेय, महेंद्र बुटौला, बृजेश बिष्ट, दलीप रावल, मोहित मैनाली, सुनील बुढ़लाकोटी, सुनील कुमार, गौतम प्रकाश, तरुण कुमार, मुजाहिद हुसैन, मोहित कांडपाल, नवल किशोर, शोभित दुम्का, डिंपल रावत, भगवती पलड़िया, मृदुल जोशी और पारस चंदोला शामिल हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: अग्निवीरों के रोजगार की जिम्मेदारी संभालेंगे कर्नल मनराल, रिटायर होने वालों को दिलाएंगे नौकरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…