हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत, बार के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और निवर्तमान अध्यक्ष किशोर कुमार पंत के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुक़ाबला, जमीन पर बहुत मेहनत कर रहे हैं दोनों दावेदार, हाथ जोड़कर साथी वकीलों से मांग रहे हैं वोट, राजनीतिक लॉबिंग का भी ले रहे हैं सहारा, साल 2024 में भी दोनों के बीच हो चुका है मुक़ाबला| 2024 में पंत, बिष्ट को मात देकर बन गए थे अध्यक्ष,28 मार्च को 1320 अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदान प्रक्रिया तीन बजे तक होगी। उसके बाद मतगणना होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बार काउंसिल का पहचान पत्र अनिवार्य चुनाव अधिकारी हिमांशु डालाकोटी ने बताया कि मतदान के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड से मिले पहचान पत्र की मूल प्रति लानी होगी। इसे दिखाने के बाद ही मतदान का अधिकार दिया जाएगा।








