हल्द्वानी: अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का एक्शन, बनभूलपुरा की तीन क्लीनिक सील, दस्तावेज नहीं दिखा पाए संचालक

हल्द्वानी शहर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में संचालित तीन क्लीनिकों को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या, थाना बनभूलपुरा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने क्लीनिकों के जरूरी दस्तावेज और पंजीकरण संबंधी कागजातों की जांच की। प्रशासन के मुताबिक, मौके पर क्लीनिक संचालक जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद तीनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि प्रशासन को क्षेत्र में बिना जरूरी दस्तावेजों के क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर आज कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी क्लीनिक संचालकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप पंजीकरण और आवश्यक लाइसेंस रखना अनिवार्य है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ में हाईटेक अस्पताल तैयार, आज से ओपीडी, मास्टर प्लान के तहत बना है नया हॉस्पिटल
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    ऊधमसिंह नगर- CM ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक

    आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। खेती और बागवानी…