उत्तराखंड: बदरीनाथ में हाईटेक अस्पताल तैयार, आज से ओपीडी, मास्टर प्लान के तहत बना है नया हॉस्पिटल

मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में बन रहे हाईटेक अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बुधवार से अस्पताल में ओपीडी शुरू की गई। इस भवन के बनने से बदरीनाथ में ही मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।

बदरीनाथ धाम में अब गंभीर मरीजों को भी वहीं पर बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। धाम में मास्टर प्लान के तहत नया अस्पताल भवन बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। आधुनिक मशीनों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल के संचालन से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।

खासकर हृदय संबंधी मरीजों को धाम में काफी दिक्कत होती है। कई बार मरीज को रेफर करना पड़ता है। इस नए अस्पताल का संचालन शुरू होने के बाद अधिकांश समस्याएं बदरीनाथ में ही दूर हो जाएंगी। अस्पताल के प्रभारी डॉ. सचिन राणा ने बताया कि बदरीनाथ में अस्पताल भवन बनकर तैयार हो चुका है। बुधवार से ओपीडी शुरू की जाएगी। अस्पताल में मरीजों को सभी सुविधाएं मिलेंगी।

बेस अस्पताल श्रीनगर से आएंगे बाल रोग विशेषज्ञ

– अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. अशोक शर्मा रोटेशन के तहत 10 दिन तक अपनी सेवाएं देंगे। अशोक शर्मा विदेश में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और बाल रोग के जाने माने विशेषज्ञ चिकित्सक हैं।

और पढ़े  देहरादून- सर्दी से बचाने का मेन्यू तैयार; चिड़ियां खाएंगी बादाम, हिरण गुड़ तो भालू चबाएंगे मूंगफली
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    ऊधमसिंह नगर- CM ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक

    आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। खेती और बागवानी…