HALDWANI:  सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे 2 पेड़ किए ट्रांसप्लांट, घंटों जाम से जूझे लोग

Spread the love

 

 

नैनीताल रोड के चौड़ीकरण में बाधक बने दो पेड़ों को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने शुक्रवार देर रात गंगापुर कब्डाल स्थित गोशाला के पास ट्रांसप्लांट करा दिया है। इन पेड़ों के शिफ्ट होने के बाद सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेजी आएगी।

 

जिला प्रशासन के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग पिछले एक वर्ष से नैनीताल रोड के चौड़ीकरण की कवायद कर रहा है। इस कार्य में अलग-अलग प्रजातियों के 39 पेड़ बाधक बन रहे थे जिन्हें काटने के बजाय प्रशासन ने ट्रांसप्लांट कराने की योजना बनाई। 37 पेड़ों को तो साल भर पहले ही ट्रांसप्लांट कर दिया गया था। कालूसिद्ध मंदिर और जजी क्षेत्र में चौधरी भवन के पास स्थित पीपल आदि के वर्षों पुराने दो पेड़ों को ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सका था।

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि पेड़ों को ट्रांसप्लांट कराने के लिए दिल्ली की रोहित नर्सरी के साथ अनुबंध हुआ था। शुक्रवार रात नर्सरी के कर्मचारियों ने दोनों जगहों से पेड़ों को जड़ समेत उखाड़कर गंगापुर कब्डाल स्थित गोशाला के पास ट्रांसप्लांट कर दिया। तीन पेड़ों को छोड़कर शेष सभी पेड़ों की ट्रांसप्लांट करने की योजना सफल रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- जनगणना, सबसे पहले राज्यपाल और CM करेंगे अपने आवास की स्वगणना, निदेशालय ने शुरू की तैयारी
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love