हल्दूचौड़: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से ज्यादा लोगों ने कराई जांच।

Spread the love

हल्दूचौड़: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से ज्यादा लोगों ने कराई जांच।

रविवार को यहां बरेली रोड स्थित बुबु हैल्थ सेंटर में नेशनल यूनियन ऑफ जार्नलिस्ट्स इंडिया और बुबु हैल्थ सेंटर द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं इलाज का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ करते हुए एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार ने कहा कि मानव सेवा एवं समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।उन्होंने बुबु हैल्थ सेंटर के संचालक राजेंद्र अधिकारी का आभार जताते हुए कहा इस तरह के शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करना बेहद सराहनीय पहल है ।शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एच पी पटेल हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप सिंह ने 200 मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड, यूरीन टेस्ट एवं अन्य बीमारियों की जांच पड़ताल कर उन्हे मुफ्त चिकित्सा सेवा का लाभ दिया। मुफ्त में दवाइयां भी दी गई। शिविर में आए लोगों को बीमारी एवंआपातकालीन स्थिति से बचाव के टिप्स भी बताये। उन्होंने मरीजों को संयम के साथ ऐहतियात बरतते हुए प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस आयोजन से शिविर में आने वाले मरीज काफी खुश दिखे। मौजूद लोगों ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए बुबु हैल्थ सेंटर एवं एनयूजेआई का आभार जताया।
शिविर के सफल आयोजन में फार्माशिष्ट मनोहर सिंह बोरा राहुल राजपूत प्रमोद कुमार मोहमद रेहान मनीषा नीमा मोनिका सुनील मनीष अशोका अधिकारी अराधना अधिकारी धरम सिंह इरफान आदि के अलावा बुबु हैल्थ सेंटर के संचालक राजेंद्र अधिकारी ने सराहनीय योगदान दिया।

और पढ़े  नैनीताल- लोक अदालत में 942 मामलों का निस्तारण, 3.95 करोड़ रुपये का समझौता

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *