हल्दूचौड़ – दो दो गौशालाएं होने के बाद भी आवारा गौवंश के आतंक से जान गंवा रहे हैं राहगीर

Spread the love

हल्दूचौड़ – दो दो गौशालाएं होने के बाद भी आवारा गौवंश के आतंक से जान गंवा रहे हैं राहगीर

आवारा गौवंश के आतंक से निजात दिलाने को लेकर यहां सरकार द्वारा गंगापुर कबड़वाल में 70 बीघा भूमि पर बनाई गई गौशाला और सरकारी इमदाद और स्थानीय निवासियों समाजसेवकों के सहयोग से चल रही हल्दूचौड़ जग्गी स्तिथ गौधाम गौशाला होने के वावजूद यहां सड़कों पर आवारा पशुओं आतंक के चलते हादसे हो रहे हैं।
दो दो गौशालाएं होने के वावजूद यहां सड़कों पर भटकते गोवंश आवारा पशुओं की भरमार क्षेत्रवासियों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। शायद ही कोई दिन ऐसा बीत रहा है, जिस दिन कोई वाहन चालक रात के अंधेरे में इनसे टकरा कर जख्मी नहीं होता हो। एक तरफ वाहन चालकों की जान जोखिम में रहती है। वहीं सड़क पर मौजूद पशु भी वाहनों की चपेट में आकर जख्मी हो रहे हैं।
क्षेत्रवासी पिछले लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। यहां तक मामला मुख्यमंत्री के दरबार में भी पहुंच चुका है और सीएम आदेश दे चुके हैं कि सड़कों से आवारा पशुओं को हटाया जाए बावजूद इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। खुद स्थानीय विधायक भी कई बार यह समस्या उठा चुके हैं। किंतु सरकार के आदेशों पर अमल नहीं होता दिख रहा है। वर्तमान में क्षेत्र में अचानक बड़ चुके आवारा पशु जानलेवा हो गए हैं।
आए दिन सड़कों पर बैठे आवारा पशुओं से टकरा कर लोगों की जान जा रही है।
अभी अभी यहां राष्ट्रीय राजमार्ग में शिवालिक पुरम कालोनी के समीप आवारा गौवंश से टकरा कर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक की हालत बेहद गंभीर थी समाचार लिखे जाने तक युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

और पढ़े  हल्द्वानी- नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *