हल्दूचौड़: करोड़ों की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पण के लिएता तारीखों का मोहताज,लोगों को नहीं मिल पा रहा लाभ

हल्दूचौड़: करोड़ों की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पण के लिएता तारीखों का मोहताज,लोगों को नहीं मिल पा रहा लाभ

स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण के लिए स्वास्थ्य विभाग तारीख पर तारीख देता जा रहा है लेकिन अभी भी स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। आठ करोड़ की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण नहीं होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के कार्यकाल में हल्दूचौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी गई। निवर्तमान विधायक नवीन दुम्का के कार्यकाल में भी काम पूरा नहीं हुआ। मौजूदा विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने मामले को गंभीरता से लेते कार्यदायी संस्था को एक महीने में भवन तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। तब जुलाई प्रथम सप्ताह में सीएचसी भवन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कराने की बात कही गई। विधायक की सख्ती के बाद 10 सितंबर और फिर 25 सितंबर तक काम पूरा कराने के निर्देश सीएमओ ने ब्रिडकुल के अधिकारियों को दिए। उम्मीद थी कि नवरात्र में स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण हो जाएगा लेकिन अभी भी कब काम पूरा होगा और कब लोकार्पण होगा, इसके कयास ही लगाए जा रहे हैं। विधायक डॉ. बिष्ट ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि 30 बेड के स्वास्थ्य केंद्र का जल्द लोकार्पण कर जनता को सुविधा दी जाएगी लेकिन अभी भवन हस्तांतरण को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पुलिस विभाग में फेरबदल, एक IPS समेत 14 अफसरों को मिली नई तैनाती, जानें...
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…