हल्दूचौड़: बिल्डर ने बगैर अनुमति 200 फलदार पेड़ों पर चला दी आरी..

हरिपुर बच्ची गांव के बीचोंबीच आम, अमरूद के बाग में 200 पेड़ों पर आरी चला दी गई। आरोप है कि इस बाग के पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई। इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

हल्दूचौड़ के हरिपुर बच्ची गांव में एक किसान के खेत में आम, अमरूद, लीची के करीब 200 पेड़ थे। सूत्रों के अनुसार इस हरे भरे बाग को किसान ने एक बिल्डर को बेच दिया। इसके बाद बिल्डर ने बगैर अनुमति के हरे पेड़ ठेकेदार से कटवा दिए और कई पेड़ों की लॉपिंग करा दी।

ग्रामीणों का कहना है कि अब भी बाग में कई पेड़ खड़े हैं। बताया जा रहा है कि इस बाग को काटने का ठेका एक स्थानीय ठेकेदार ने लिया है। खास बात यह है कि इस बाग को काटने की अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई है। बाग अब भी पूरी तरह से हरा भरा था। ग्रामीणों का कहना है कि बाग में आम के सभी पेड़ फलदार हैं।
अधिकारी को भेजकर करेंगे स्थलीय निरीक्षण
हल्दूचौड़। (नैनीताल)। विभागीय अधिकारी को भेजकर मौके का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। पेड़ों पर नियम विरुद्ध आरी चलाना गलत है। अगर उद्यान विभाग से पेड़ काटने की अनुमति नहीं ली गई है तो वन अधिनियम एवं फल पट्टी नियमावली के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश की जेलों में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र, आदर्श गांव की विकास योजना दिवाली से पहले होगी तैयार
  • Related Posts

    पीएनबी घोटाला: मास्टरमाइंड दीपांशी साथी संग गिरफ्तार, बताया कैसे निकालती थी ग्राहकों के एफडी के जमा रुपये

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सेक्टर-पाई शाखा में खाताधारकों के खातों से करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने बैंक…

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…