नैनीताल: कैंची धाम- जयकारों से गुंजा बाबा का धाम, उमड़ा आस्था का सैलाब

 

 

कैंची धाम का आज 61वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को मालपुए के प्रसाद बंटने के साथ मेला शुरू हुआ। मेले के लिए दो किमी लंबी कतार श्रद्धालुओं की लगी हुई है। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम पहुंच रहे हैं।

Kainchi Dham Mela: Crowd of devotees gathered in Kainchi Dham since morning

शटल सेवा से जाम लगने के बाद भी श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति जोश कम नहीं है। श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, सूरत, मुंबई, नेपाल, देहरादून आदि बड़े शहरों से कैंची धाम पहुंचे हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि मेले का सफल संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 9.30 बजे तक चालीस हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

और पढ़े  देहरादून- दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से फोन पर बात, कहा- आपसी संवाद से दूर की जाएं गलतफहमियां
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…