मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी..बॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क पर ही लड़कियों की हुई लड़ाई

देहरादून

मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी…फिल्म गली बॉय का यह डॉयलाग राजधानी देहरादून की सड़कों पर दो लड़कियों के बीच सुनाई दिया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। लड़कियों को इस तरह सड़क पर मारपीट करता देख आसपास के लोग भी हैरान हुए। कुछ ने बस मुंह से कहकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन फिर चलते बने। वहीं कुछ लोग खड़े होकर दोनों की इस फाइट को देखते रहे।
देहरादून की सड़क पर लड़कियों की आपसी लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों लड़कियां बहस में उलझी हुई हैं। दोनों में काफी देर तक मारपीट हुई।

बहस के साथ दोनों एक दूरे पर लात-घूंसे मारने में भी पीछे नहीं हटी। इस दौरान जो लोग उन्हें देखकर रुके तो लड़कियां उनपर भी बरस पड़ी। कुछ लोगों ने इस दौरान लड़कियों की इस फाइट का वीडियो बना दिया।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार, कल से विस सत्र, विपक्ष ने बनाई रणनीति, पक्ष भी जवाब को तैयार
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…