ग्रेटर नोएडा- गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए मॉल की तीसरी मंजिल से कूदे लोग |

Spread the love

ग्रेटर नोएडा- गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए मॉल की तीसरी मंजिल से कूदे लोग |

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग लग गई है। जान बचाने के लिए कुछ लोग मॉल की तीसरी मंजिल से कूद गए हैं। कुछ लोगों के फंसे होने की भी सूचना है। मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके के गौर सिटी वन फर्स्ट एवेन्यू में गुरुवार को गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। प्लाजा में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्टूडियो में 5 लोग थे। एक लड़की और एक लड़का जान बचाकर नीचे कूद गए। लड़के के भी ग्रिल से टकराने के कारण चोट लगी है। लड़की भी चोटिल है। बाकी तीन लोगों की दम घुटने से हालत बिगड़ने की जानकारी है।

वहीं दूसरी तरफ 170 से अधिक प्लाजा में शॉप हैं। तीसरी मंजिल पर जहां एनिमेशन का काम करने वाले स्टूडियो में आग लगी है। वहां आसपास की शॉप में भी नुकसान हुआ है। स्टूडियो पूरी तरह जल गया है। स्टूडियो में एंट्री गेट के पास एसी लगा हुआ था। लकड़ी के गेट में आग लग गई। जिसके बाद युवक और युवती जान बचाकर खिड़की से नीचे कूद गए।


Spread the love
और पढ़े  कुलदीप-वंशिका का रिसेप्शन- आशीर्वाद देने को दिग्गज क्रिकेटरों का लगा जमवाड़ा, मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश भी पहुंचे
  • Related Posts

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    अयोध्या- रामलला के दरबार पहुंची ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ की टीम, कप्तान ऋषभ पंत ने विधिवत पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the loveआईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। टीम के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *