शाहजहांपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- बजट के सदुपयोग की निगरानी करें जनप्रतिनिधि

Spread the love

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश जिले में आयोजित होने वाले जनपद रत्न प्रोग्राम में की शिरकत

 उत्तर प्रदेश की महिला राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज़ यूपी के जनपद शाहजहांपुर पहुंची, जहां उन्होंने पहले पुलिस लाइन में विकास कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं के संबंध में जनता को जागरूक करने का आदेश दिया इसके साथ ही जिले में मौजूद अधिकारियों को क्षय रोगियों को अधिक से अधिक गोद दिये जाने हेतु दिया जोर दिया इसके साथ ही अधिकारियों को योजनाओं पे रीसर्च एवं मॉनिटरिंग के लिये एप डवलप करने की हिदायत दी ।

राजपाल ने जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को जनपद में बाल विवाह दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिये प्रचार करने तथा घटनाओं की मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया, इस मौके पर अधिकारी ने बुके एवं गुलदस्ते के स्थान पर , पोषण पोटली, तिल एवं मिलेट्स के लड्डू करें भेंट, किए, आनंदी बेन पटेल, पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंची, जहां हेलीपैड पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया जिसके बाद शहर के अटल बिहारी बाजपेई ऑडिटोरियम प्रेक्षाग्रह में आयोजित जनपद रत्न अलंकरण समारोह में शिरकत की जनपद रत्न सम्मान समारोह में शामिल होकर उन्होंने कई लोगों को जनपद रत्न देकर सम्मानित कर पुरस्कार भी दिया, यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने शाहजहांपुर के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुईं जहां उन्होंने मशहूर उद्योगपति जीडी अग्रवाल व भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी आईएएस समीर शुक्ला को जनपद रत्न से सम्मानित किया गया, इस बीच सांसद अरुण सागर, सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया, शाहजहांपुर, मेयर अर्चना वर्मा, विधायक अरविंद सिंह जिला अध्यक्ष के, सी, मिश्रा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

और पढ़े  अयोध्या- रावत मंदिर में गुरु परंपरा का भव्य निर्वहन, वर्तमान महंत बालक दास के नेतृत्व में 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Spread the love
  • Related Posts

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के समीप मिला एक और शव, 11 हुई मृतकों की संख्या

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के केसीघाट और बंशीवट के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 37 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराकर पलट गई।…


    Spread the love

    आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को…


    Spread the love