गूगल मैप- फिर एक बार गूगल मैप ने दिया धोखा,यहाँ नहर में गिरी कार..24 नवंबर को भी मैप के कारण हुई थी 3 लोगों की मौत

गूगल मैप से लोकेशन देखकर यात्रा करना काफी खतरनाक हो गया है। कुछ दिन पहले अधूरे पुल से कार गिरने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर गूगल मैप के कारण हादसा हो गया। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के पीलीभीत रोड स्थित एक कार गूगल मैप के कारण कलापुर नहर में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकलवाया।
गनीमत रही कि तीन कार सवारों की जान बच गई। इज्जत नगर थाना प्रभारी धनंजव पांडेय ने बताया कि औरैया निवासी दिव्यांशु पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह और उनके साथ दो लोग अपनी टाटा टैगोर कार से निकले थे।
वह सैटेलाइट से गूगल मैप के सहारे पीलीभीत जा रहे थे। कलापुर नहर ने गांव बरकापुर तिराहा के पास सड़क का कटान कर दिया है। इस वजह से कार नहर में पलट गई। कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। कार को क्रेन से बाहर निकलवा दिया गया।
24 नवंबर को हुई थी घटना
गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाने की वजह से बरेली में 24 नवंबर को दर्दनाक हादसा हुआ था। बदायूं के दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना हुआ है, जोकि अधूरा है। 24 नवंबर को कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए थे।
वह गूगल मैप के सहारे आगे चलते चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पीडब्ल्यूडी की भी बड़ी लापरवाही सामने आई।
अधूरा पुल होने के बावजूद उसे पर कोई अवरोधक व संकेतक नहीं लगाए गए थे। इस मामले में दातागंज के नायब तहसीलदार ने पांच इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गूगल को भी नोटिस जारी किया है।
और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…