खुशखबरी: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला ने दिए 5 शावकों को जन्म, तीसरी बार बनी मां, भारत में संख्या पहुंची 53

Spread the love

श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया है। ज्वाला तीसरी बार मां बनी है और उसके इन नए शावकों के साथ कूनो में चीता परिवार और भी बड़ा हो गया है।

 

पांच शावकों के जन्म के बाद भारत में जन्मे स्वस्थ चीतों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। यह भारत की धरती पर चीतों का दसवां सफल जन्म समूह है, जिसे प्रोजेक्ट चीता के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस खुशखबरी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इसे प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या प्रोजेक्ट चीता की सफलता और भारत की समृद्ध जैव विविधता का प्रतीक है। नए शावकों के जन्म के साथ अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

 

वन विभाग को उम्मीद है कि ज्वाला और उसके शावक स्वस्थ रहेंगे और आने वाले समय में भारत में चीतों की संख्या और तेजी से बढ़ेगी। कूनो नेशनल पार्क अब देश में चीता संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  लंबा खिंच सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध?: हमलों में सातवें अमेरिकी सैनिक की मौत, ट्रंप दे चुके हैं तेहरान को खुली धमकी
  • Related Posts

    इस्राइल पर लगा गंभीर आरोप- लेबनान में हड्डियों तक को गला देने वाले केमिकल के इस्तेमाल का दावा

    Spread the love

    Spread the loveमानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच ने इस्राइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के एक गांव पर व्हाइट फॉस्फोरस…


    Spread the love

    8 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने थाना नंबर 2 में की रेड

    Spread the love

    Spread the loveजालंधर के थाना नंबर 2 में विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के आरोप में एएसआई गोपाल को रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के…


    Spread the love