Uttarakhand:- PRD जवानों के लिए अच्छी खबर…वर्दी भत्ता 1 हजार रुपये बढ़ा, शासनादेश जारी

Spread the love

प्रांतीय रक्षक एवं विकास दल (पीआरडी) के जवानों को अब 2500 रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा। प्रदेश सरकार ने वर्दी भत्ते में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया।

पीआरडी जवानों को 42 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक दो साल में वर्दी भत्ते का लाभ दिया जाएगा। वर्तमान में 1500 रुपये वर्दी भत्ता दिया जाता है। इसे बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया है। इसके अलावा सर्दी व गर्मी के अलग-अलग यूनिफॉर्म सेट भी तय किए गए हैं।

 

विभागीय मंत्री मंत्री रेखा आर्या ने कहा, प्रदेश सरकार पीआरडी जवानों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। वर्दी भत्ते में यह वृद्धि उनके समर्पण व सेवा को सम्मान देने का प्रयास है। चारधाम यात्रा समेत विभिन्न अवसरों पर पीआरडी जवानों ने शानदार काम किया है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पिछले दिनों उन्होंने पीआरडी जवानों के वर्दी भत्ते को बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

यह वर्दी भत्ता 42 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण के बाद तथा प्रत्येक दो वर्ष बाद दिया जाएगा, जिसमें सामान्य वर्दी के साथ सर्दियों के लिए अंगोरा कमीज व पैंट, ऊनी जर्सी, फर वाली जैकेट शामिल हैं। यह सुविधा सिर्फ सुरक्षा कार्यों में तैनात पीआरडी जवानों को जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारियों की सिफारिश पर मिलेगी।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की: कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण, घटना ने मानवता को झकझोरा, लोगों की जुटी भीड़
  • Related Posts

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love

    देहरादून- होली को लेकर दून पुलिस तैयार, एसएसपी की चेतावनी,; हुड़दंग किया तो रात कटेगी हवालात में

    Spread the love

    Spread the love     होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने…


    Spread the love