Gold-Silver- चांदी की कीमतों में 10400 रुपये का उछाल, सोना 1.67 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का भाव

Spread the love

श्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में तेज उछाल देखने को मिला है। इसके चलते सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत 10460 रुपये बढ़कर 2.92 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 5260 रुपये बढ़कर 1.67 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

 

एमसीक्स पर सोने-चांदी में दिखी तेजी

एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा में दिन के दौरान 3.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,67,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा में 3.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2,91,249 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का हाल

वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ने से निवेशकों ने तेजी से कीमती धातुओं की ओर रुख किया, जिससे कॉमेक्स पर सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया और इंट्राडे में 2.5% से अधिक की बढ़त दर्ज की। वहीं, चांदी की कीमत भी तेज उछाल के साथ खुली और शुरुआती कारोबार में 96.93 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे हाई तक पहुंच गई, जो करीब 2% की तेजी को दर्शाता है।

पश्चिम एशिया में क्या है स्थिति?

रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन और तेहरान के बीच वार्ता अगले सप्ताह भी जारी रहेगी। मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे ओमान ने बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति का संकेत दिया है, हालांकि सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारी प्रगति की गति से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। इस बीच अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है। इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है।

सोने-चांदी की कीमतों को लेकर विशेषज्ञों का क्या अनुमान?

विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने की स्थिति में कीमती धातुओं में और तेजी आ सकती है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के कमोडिटी रिसर्च हेड हरीश वी के अनुसार, चरम परिस्थितियों में वैश्विक स्तर पर सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस और भारत में 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक भी पहुंच सकता है, हालांकि यह पूरी तरह संघर्ष की दिशा पर निर्भर करेगा। वहीं, विश्लेषकों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में चांदी के 100 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार करने की संभावना भी बन रही है।

और पढ़े  Today Gold-Silver Price:- चांदी की कीमतों में करीब 7000 रुपये का उछाल, सोना ₹1.48 लाख पर पहुंचा, जानें ..

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के नए PM का शपथ ग्रहण समारोह-  आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह, नेपाल को मिलेगा सबसे युवा पीएम

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी…


    Spread the love

    US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का फैसला- ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई

    Spread the love

    Spread the love   अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…


    Spread the love