Gold: सोना हुआ नरम ₹1.09 लाख प्रति 10 ग्राम से नीचे आया 

Spread the love

 

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर नई उम्मीद बढ़ने और विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बाद निवेशकों ने सोने में बड़ी मुनाफावसूली की। इससे बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से गिरकर 1.09 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गईं।

 

 

जानकारों का कहना है कि अमेरिका में उम्मीद से कमतर रोजगार के आंकड़ों ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की मजबूत से जुड़ी चिंताएं बढ़ा दी हैं। अब निवेशक हफ्ते के आखिरी में आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर सतर्कता से नजर बनाए हुए हैं। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों के रुख के बारे में और संकेत मिलने की उम्मीद है। 

अक्तूबर डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 230 रुपये कम हुई

एमसीएक्स पर बुधवार को अक्तूबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध की कीमत 203 रुपये या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,08,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 17,442 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सबसे अधिक कारोबार वाला यह कीमती धातु अनुबंध मंगलवार को 1,09,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

इसी तरह, दिसंबर डिलीवरी वाले सोना वायदा भाव 249 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,09,839 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए, जिसमें 5,069 लॉट के लिए कारोबार हुआ। मंगलवार को, सोने ने पहली बार 1.10 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार किया था, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई।

और पढ़े  वी द लीडर आंदोलन से 24 घंटे में जुड़े 13 लाख लोग, क्या विजय जैसा करिश्मा दोहरा पाएंगे अन्नामलाई

कमोडिटी बाजार के जानकारों के अनुसार, सोने की कीमतों में यह गिरावट हाल ही में आई तेजी के बाद आई है, जिसने कीमती धातु को ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुँचा दिया था। विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बीच मुनाफावसूली जारी रही, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा। 

ट्रंप के सुर बदले, बोले- भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में हो रही प्रगति

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और भारत व्यापार वार्ता में प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने की तैयारी करते हुए आशावादी रुख अपनाया। ट्रम्प की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका “घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार” हैं और विश्वास व्यक्त किया कि व्यापार वार्ता भारत-अमेरिका साझेदारी की “असीम क्षमता” को खोलने में मदद करेगी।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 3,679.02 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मंगलवार को यह 3,715.20 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, “इस साल अब तक सोने की कीमतें लगभग 40 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं, जो 2024 में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के बाद 3,700 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई हैं।”

चैनानी ने कहा कि प्रमुख केंद्रीय बैंकों की नरम मौद्रिक नीतियों, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा मजबूत खरीद और भू-राजनीतिक और आर्थिक चिंताओं के कारण धातु की सुरक्षित-हेवन अपील में वृद्धि हुई है।

और पढ़े  पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, बढ़ी चिंता

उन्होंने कहा, “निवेशकों की नजर अब अमेरिकी उत्पादक मूल्य मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी, जो आज ही जारी होने वाले हैं, तथा उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी रहेगी, जो संभवतः अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति के मार्ग तथा निकट भविष्य में सोने की कीमतों के प्रति धारणा के बारे में मजबूत संकेत देंगे।”


Spread the love
  • Related Posts

    फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी मुख्यालय में घुसी सीआईडी,तलाशी ली

    Spread the love

    Spread the loveजाली हस्ताक्षर मामले की जांच के तहत अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के केंद्रीय कार्यालय में…


    Spread the love

    Shigella: केरल में शिगेला का कहर, 126 लोग संक्रमित और मासूम की मौत से दहशत, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveकेरल बीते कुछ वर्षों में देश का सबसे ज्यादा संक्रामक रोगों से प्रभावित राज्य रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा। लेप्टोस्पायरोसिस रोग के मामले हों या फिर…


    Spread the love