आज सोने चांदी की कीमत- आज चांदी की कीमतों में ₹6700 का उछाल, सोना करीब ₹1500 महंगा

Spread the love

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बुलियन की दरों के अनुसार चांदी की कीमतों में 6700 रुपये की तेजी देखने को मिली। वहीं सोना भी 1500 रुपये तक महंगा हो गया।

शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी 4.23 प्रतिशत गिरकर ₹2,51,500 प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना भी 0.91% सस्ता हो कर ₹1,56,631 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

घरेलू बाजार में सोना-चांदी का हाल

पिछले दिन मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 7,500 कम हो गई है। चांदी की कीमत घटकर 2,64,500 रुपये प्रति किलो (सभी करों सहित) रह गई। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,200 रुपये या 1.4 प्रतिशत उछलकर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ माहौल देखने को मिला। मंगलवार की गिरावट के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने बाजार को सहारा दिया। बुधवार को एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 5,065 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि स्पॉट सिल्वर में तेज उछाल आया और यह 1.16% की तेजी के साथ 81.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

हालांकि, सोने की कीमतें अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं। सोना 29 जनवरी को बने 5,608.35 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई से करीब 11% नीचे है। वहीं, चांदी अभी भी अपने 121.67 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से लगभग 50% दूर है।


Spread the love
और पढ़े  मौसम ने बदला मिजाज- आंधी-बारिश से कई राज्यों में गिरा तापमान, वज्रपात और तेज हवाओं से अलर्ट जारी
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love