गोवा नाइट क्लब आग- एक नाइट क्लब में लगी आग, 25 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

Spread the love

 उत्तरी गोवा में स्थित अर्पोरा गांव के एक नाइटक्लब में देर रात सिलिंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारी और गोवा पुलिस प्रमुख अलोक कुमार ने दी। कुमार ने बताया कि आग सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी। डीजीपी ने बताया कि अब तक 14 क्लब के कर्मचारियों, 4 पर्यटकों और 7 अज्ञात लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

 

गोवा के अर्पोरा हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख
इस भयावह घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और उनकी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिनके प्रियजनों की इसमें जान गई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर चुके हैं और राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की भी कामना की।

 

पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने गोवा के अर्पोरा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। पीएमओ की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। केंद्र सरकार ने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

और पढ़े  खुलासा: दो ग्रेनेड लेकर पहुंचे हमलावर, एक BJP दफ्तर पर फेंका, दूसरा लेकर बस से हुए फरार

 

सीएम सावंत बोले- केंद्र सरकार हर मदद कर रही है
पीएम मोदी के पोस्ट पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि अर्पोरा में हुए दुखद आग हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की और हालात की जानकारी ली। सावंत ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पूरे घटनाक्रम और मौके पर चल रहे राहत कार्यों की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि इस मुश्किल समय में गोवा सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है।

घटना स्थल पर पहुंचे सीएम सावंत
घटना की जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो घटनास्थल पर पहुंचे। लोबो ने बताया कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है। दूसरी ओर अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने और आगे जांच के लिए राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।

 

 

सीएम ने हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस हादसे पर अपना दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह घटना गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से इस तरह के संस्थान चलाए, उनके कारण यह आग हादसा हुआ और इसमें 25 लोगों की जान चली गई। सीएम ने कहा कि सरकार इस घटना की जांच करेगी, जिसमें आग के सही कारण का पता लगाया जाएगा। जिन्होंने भी इस हादसे के लिए जिम्मेदारी निभाई, उनके खिलाफ कानून के तहत सबसे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने
वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब आग सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहा था। मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि इस घटना के लिए क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने नियमों की अनदेखी की। पुलिस ने बताया कि यह क्लब राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है और पिछले साल ही खोला गया था। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत पहुंची और रातभर राहत और बचाव कार्य में लगी रही।

और पढ़े  कट, कमीशन और करप्शन से बेहाल पश्चिम बंगाल, कूचबिहार में टीएमसी पर बरसे PM मोदी, बोले- पापों का होगा हिसाब

Spread the love
  • Related Posts

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े मनी…


    Spread the love