भारत लाए गए गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा बंधु,गोवा पुलिस ने हिरासत में लिया

Spread the love

त्तर गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव और सौरभ लुथरा को मंगलवार दोपहर दिल्ली लाया गया। इसके बाद गोवा पुलिस ने दोनों भाई को हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद अब गोवा पुलिस दोनों लुथरा बंधुओं से पूछताछ करेगी। इसके बाद उन्हें दिल्ली पाटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला होगा। जांच एजेंसियों का आरोप है कि नाइटक्लब जरूरी फायर सेफ्टी नियमों का पालन किए बिना चलाया जा रहा था, जिसकी वजह से हादसा इतना बड़ा हो गया।

इस मामले में गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि गोवा के नाइटक्लब में हुए अग्निकांड मामले में 25 लोगों की जान चली गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। ऐसे में लूथरा बंधुओं 10 दिनों बाद भारत लाना पीड़ितों के परिजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

 

एयरपोर्ट पर उतरते ही गोवा पुलिस के हिरासत में लूथरा बंधु
इससे पहले मामले में अधिकारियों ने सोमवार को साफ किया था कि गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं जा रही है, बल्कि दिल्ली में ही केंद्रीय एजेंसियों से लुथरा बंधुओं की कस्टडी ली जाएगी। इसके लिए गोवा पुलिस की एक टीम सोमवार देर रात दिल्ली पहुंची। कस्टडी के बाद सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा को आज देर रात गोवा लेकर जा सकते हैं। इसके बाद उन्हें अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा, जहां उनसे आगे पूछताछ होगी। बुधवार को लुथरा बंधुओं को गोवा पुलिस मापुसा अदालत में पेश कर सकती है।

और पढ़े  जौलीग्रांट- हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर बवाल, स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका

Spread the love
  • Related Posts

    भारत-कनाडा के बीच ऐतिहासिक आर्थिक समझौता, यूरेनियम और परमाणु सहयोग पर क्या खास? जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveवैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच, भारत ने कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया है। एक ओर…


    Spread the love

    Israel-Iran War-: कुवैत में अमेरिकी दूतावास में दिखा धुआं, चीन ने अमेरिका-इस्राइल हमलों की निंदा की

    Spread the love

    Spread the love पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हवाई हमले किए थे, जिनमें ईरान के कई शहर निशाने पर…


    Spread the love