ओडिशा को ₹47,600 करोड़ की सौगात: प्रधानमंत्री मोदी बोले- कांग्रेस राज में पिछड़ा रहा पूर्वी भारत, अब बना विकास का गेटवे

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्वी भारत हमेशा पिछड़ा रहा। लेकिन आज यही क्षेत्र देश के विकास का मुख्य द्वार बन रहा है। पीएम मोदी ओडिशा के मयूरभंज जिले के राईरंगपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने ओडिशा के लिए 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा अब विकास की राह पर तेजी से दौड़ रहा है। कल्याणकारी योजनाएं गरीबों का जीवन बदल रही हैं।

 

विकास का नया गेटवे बना पूर्वी भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ‘पूर्वोदय’ नीति पर काम कर रही है। हमारा लक्ष्य पूर्वी भारत के विकास से पूरे देश का विकास करना है। जो पूर्वी भारत कांग्रेस के दौर में पिछड़ेपन की पहचान बन चुका था, वह अब प्रगति का प्रवेश द्वार बन रहा है। भाजपा सरकार ओडिशा के संसाधनों को नई संभावनाओं में बदल रही है। राज्य को अब तक करीब 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। ओडिशा में भाजपा सरकार को दो साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर पीएम ने राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ओडिशा इस समय उत्सव के माहौल में डूबा हुआ है। पिछले हफ्ते यहां गण पर्व (राजा पर्व) मनाया गया। अब महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा और बारीपदा रथ यात्रा की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। लोकतंत्र और विकास का यह उत्सव अद्भुत है।

और पढ़े  अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

पीएम मोदी ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार की डबल विशेषता ये है कि वो खुद जनता तक पहुंचती है। हमारा प्रयास है कि सामान्य नागरिक को किसी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांव पहुंचे प्रधानमंत्री
पीएम मोदी के लिए यह दिन बेहद खास रहा। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी था। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ओडिशा की बेटी आज देश के सर्वोच्च पद पर है। वह हम सभी का मार्गदर्शन कर रही हैं। यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने मयूरभंज और ओडिशा की पहचान को पूरे विश्व में मजबूत किया है। पीएम मोदी राष्ट्रपति के पैतृक गांव पहाड़पुर भी गए। वहां उन्होंने स्थानीय बच्चों के स्कूल का दौरा किया। पीएम ने बच्चों के साथ कुछ यादगार पल बिताए। उन्होंने इसे अपने लिए एक शैक्षणिक और कुछ नया सीखने वाला अनुभव बताया।

पीएम-जनमन अभियान राष्ट्रपति के मार्गदर्शन का ही परिणाम: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पीएम-जनमन अभियान राष्ट्रपति के साथ हुई चर्चाओं और उनके मार्गदर्शन का ही परिणाम है। ये ऐसे जन जातीय समूहों के लिए है जो जन जातीय समुदायों में भी सबसे पीछे रह गए हैं। सरकार अब स्वयं चलकर ऐसे जन जातीय समुदायों के घर तक पहुंच रही है। आदिवासी युवाओं को हम शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ रहे हैं। देश में करीब 500 एकलव्य मॉडल स्कूल खोले गए हैं।’

47,600 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात
ओडिशा के विकास सफर को रफ्तार देने के लिए पीएम मोदी ने बड़ी घोषणाएं कीं। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 47,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की नींव रखी गई। सरकार का पूरा ध्यान इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याण पर है। इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ओडिशा की तस्वीर तेजी से बदल रही है।

और पढ़े  Earthquake: जापान में भूकंप से कांपी धरती, 20 लोगों के घायल होने की खबर, रिक्टर स्केल पर झटके कितने तेज?

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love