चैटजीपीटी में घिबली स्टाइल तस्वीरों को बनाने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज है। हाल ही में OpenAI के सीईओ सैम अल्टमैन ने कहा था कि चैटजीपीटी में बढ़ते ट्रैफिक के वजह से जीपीयू भारी दवाव में हैं। इसके वजह से इमेज जनरेट करने वाले कुछ यूजर्स को एरर मैसेज भी दिख रहे थे। पहले ChatGPT के पेड यूजर्स के लिए घिबली इमेज जनरेशन को शुरू किया गया था, लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अब इसे फ्री यूजर्स के लिए भी खोल दिया गया है।
हालत ये है कि चैटजीपीटी पर घिबली इमेज बनाने के लिए हर घंटे 10 लाख से ज्यादा यूजर्स के रिक्वेस्ट आ रहे हैं। इसकी जानकारी खुद सैम अल्टमैन ने अपने एक्स अकाउंट से साझा की। उन्होंने कहा कि यह ChatGPT के 26 महीनों के इतिहास में पहली बार है कि हम यूजर्स की इतनी संख्या देख रहे हैं।








