गाजियाबाद – अपने भाई की जमानत करने आई बहन का होटल में लटका मिला शव |

Spread the love

गाजियाबाद – अपने भाई की जमानत करने आई बहन का होटल में लटका मिला शव |

गाजियाबाद-

मसूरी स्थित वेव सिटी थाना क्षेत्र के रोहन एन्क्लेव डासना के होटल में बिहार की 27 वर्षीय सरिता का शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। सरिता तीन दिन से होटल में रुकी हुई थी। शुक्रवार को कमरे से कोई आवाज नहीं आने कर होटलकर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी।
*पीएम मोदी का वीडियो हुआ वायरल, पाकिस्तान को भीख मांगने पर दुनिया भर में किया मजबूर।*

*चैनल को लाइक, सब्सक्राइब और शेयर जरूर करें।*

https://youtube.com/shorts/JeA55XUWMO0?feature=share

मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर से दरवाजा काटकर खोला तो सरिता का शव पंखे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बिहार के मोतिहारी की रहने वाली सरिता पत्नी मंगेश 17 जनवरी को बिहार से जेल में बंद भाई चंदन की जमानत के लिए आई थी। उससे मिलने के बाद वह होटल में रुकी हुई थी। सरिता का भाई 20 अक्तूबर 2020 से कविनगर थाने से दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल में था।
20 जनवरी 2023 शुक्रवार को वह जमानत पर बाहर आया था। सरिता का भाई शुक्रवार शाम करीब छह बजे जेल से छूटकर बाहर आया और होटल पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके भाई को जमानत मिल गई है। इसके बाद भी उसने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चला है। सरिता के फोन कॉल व अन्य सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

और पढ़े  UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

Spread the love
  • Related Posts

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    UP कैबिनेट बैठक- खाद्य, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 37 प्रस्तावों पर मुहर, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *