घनसाली: बारिश के बाद दर्दनाक हादसा, खेलते समय तेज बहाव में बहा सात साल का बच्चा, 1 किमी दूर मिला शव

मंगलवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद तहसील घनसाली क्षेत्र के ग्राम दोणी में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास खेलते समय सात वर्षीय बच्चा तेज पानी के बहाव में बह गया।  आज बुधवार सुबह करीब  घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

बताया गया कि आरव पुत्र अरविंद, उम्र सात वर्ष, निवासी ग्राम दोणी, घनसाली मंगलवार देर शाम गांव के पास गदेरे में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से वह बह गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना घनसाली पुलिस और एसडीआरएफ घनसाली की टीम ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। देर रात तक बच्चे की तलाश की गई। बुधवार सुबह भी अभियान जारी रखा गया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से बालक का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार बच्चे के शव को सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद ग्राम दोणी में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…