मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस दिलाने वाली डॉक्टर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, अस्पताल किया गया कुर्क

Spread the love

माफिया मुख्तार अंसारी को अपने अस्पताल के लेटर पैड पर एंबुलेंस देने वाली मऊ जिले की महिला डॉक्टर अलका राय के खिलाफ गैंगस्टर के तहत अस्पताल को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. गौरतलब है कि पंजाब में मुख्तार अंसारी को लेने गई यूपी के बाराबंकी जिले के नंबर की एक एंबुलेंस उस समय सुर्खियों में आ गई जब पता चला कि उनको रोपड़ जेल से लाने और ले जाने के लिए एक यूपी नंबर की एंबुलेंस सक्रिय है.
क्या है पूरा मामला?
छानबीन करने पर पता चला कि एंबुलेंस वह बाराबंकी से डॉ अलका राय के नाम पर ली गई है जिसमें कि और अधिक गहराई पर छानबीन करने पर पता चला कि यह मऊ जिले की श्याम संजीवनी हॉस्पिटल को संचालित करने वाली डॉक्टर अलका राय की एंबुलेंस है. इस मामले में मुख्तार अंसारी समेत आधा दर्जन से ऊपर लोग जेल गए थे, जिसमें सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई फिलहाल डॉक्टर अलका राय और उनके साथी डॉक्टर एसएन राय जमानत पर हैं.

अस्पताल को कुर्क करने की कार्रवाई

बता दें कि पंजाब में मुख्तार अंसारी को लेने गई यूपी के बाराबंकी जिले के नंबर की एक एंबुलेंस उस समय चर्चा में आ गई जब पता चला कि माफिया मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल से लाने और ले जाने के लिए एक यूपी नंबर की एंबुलेंस सक्रिय है. जिसके बाद पता चला कि यह एंबुलेंस किसी और ने नहीं बल्कि बाराबंकी से डॉ अलका राय के नाम पर ली गई है. अब इस पर कार्रवाई करते हुए महिला डॉक्टर अलका राय के खिलाफ गैंगस्टर के तहत अस्पताल को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है

और पढ़े  UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

Spread the love
  • Related Posts

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    UP कैबिनेट बैठक- खाद्य, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 37 प्रस्तावों पर मुहर, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *