महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया निःशुल्क मंडलीय होम्योपैथिक चिकित्सा मेला का उद्घाटन

निःशुल्क औषधि वितरण के साथ रक्तचाप और शुगर की भी हुई जांच

औरअयोध्या। राम की पैड़ी पर सोमवार को निःशुल्क मंडलीय होम्योपैथिक चिकित्सा मेला का उद्घाटन अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया। मेला का आयोजन अयोध्या मंडल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संगीता भाटिया ने किया था। मेला में रोगियों के उपचार हेतु निशुल्क औषधि वितरण के साथ ही रक्तचाप और शुगर की जांच भी की गईमहापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया निःशुल्क मंडलीय होम्योपैथिक चिकित्सा मेला का उद्घाटन
मेला में सैकड़ों लोगों का उपचार किया गया। निशुल्क मंडलीय चिकित्सा मेला में चिकित्सा अधिकारियों डॉ गरिमा कुशवाहा, डॉ विपिन पाण्डेय, डॉ पंकज सिंह और डॉ आशुतोष राय ने अपनी सेवाएं दी। स्थानीय राजकीय डॉ बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के इन्टर्नस की टीम भी सहयोग कर रही थी। मेला में होम्योपैथिक औषधियों के साथ ही बायोकेमिक दवाएं और और कई तरह के मलहम का निशुल्क वितरण किया जा रहा था। मेला में अयोध्या के गृहस्थ साधु -संतों के अलावा बड़ी संख्या में धार्मिक तीर्थ यात्री औषधि ले रहे थे।मेला की आयोजक डॉ संगीता भाटिया ने बताया कि इस तरह का आयोजन आयुष विभाग के निर्देश के क्रम में पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। अयोध्या मंडल के सभी जिलों में यह आयोजन प्रस्तावित है। आज के कार्यक्रम में मंडल के सभी जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति रही। ये है डॉ प्रीति सक्सेना बाराबंकी ,डॉ फरहाना सगीर सुल्तानपुर ,डॉ घनश्याम चौधरी अयोध्या, डॉ जयप्रकाश वर्मा अंबेडकर नगर और डॉ अनुपमा अमेठी ।मेला में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय श्री राम अस्पताल के डॉ अजय कुमार गुप्त और राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय चिकित्सालय जिला अस्पताल के डॉ रईस अहमद का विशेष योगदान रहा। शामिल रहे लोग जिसमें डॉक्टर संगीता भाटिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या मंडल घनश्याम चौधरी जिला होम्योपैथिक अधिकारी अयोध्या जयप्रकाश फरहान शाह जी प्रीति सक्सेना विपिन कुमार पांडे पंकज कुमार सिंह गरिमा कुशवाहा आशुतोष कमलेश मोरिया सचिन तिवारी दिनेश प्रसाद संजय चौधरी ईशा अहमद अजय गुप्ता विनय कुमार जयसवाल पार्षद चितावाद अमन श्रीवास्तव पार्षद हनुमान कुंड प्रदीप कुमार शर्मा जितेंद्र कुमार वीरेंद्र कुमार उपस्थित

और पढ़े  योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी: चार औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, कई अहम फैसलों पर मुहर
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…