फ्रॉड: 25 शादियां और करोड़ों की ठगी, यूपी में बड़े नेता का समधी निकला ठग, करोड़पति बनने की पूरी कहानी

यूपी के सीतापुर में मिश्रिख क्षेत्र के चंद्रावल गांव निवासी अनुज त्रिवेदी को महाराष्ट्र पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। वैवाहिक विज्ञापनों के जरिये 25 महिलाओं को धोखा देकर शादी करने व करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोपी अनुज सीतापुर के बड़े नेता का समधी निकला। धोखाधड़ी में आरोपी के बेटे के भी शामिल होने का पुलिस को शक है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

एक महिला से कुल 97 लाख रुपये की ठगी

कुछ समय बाद आरोपी ने उनके परिवार को फ्लैट बेचने के लिए मजबूर किया। नया मकान बनवाने का वादा कर कुल 82 लाख रुपये नकदी कई किस्तों में ली। इसके बाद 22 फरवरी 2022 को आरोपी उनकी बेटी को रिश्तेदार की शादी के बहाने दिल्ली ले गया और वहां रेलवे स्टेशन पर 33 तोला सोना लेकर भाग गया। उसने महिला को मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठाकर अपना फोन बंद कर लिया था। उनकी बेटी से कुल 97 लाख रुपये की ठगी हुई थी।

और पढ़े  आईसीएमआर: अब लक्षण देखकर नहीं संक्रमण के आधार पर होगा रोगी का इलाज, 233 कीटाणुओं की सूची तैयार, क्या है योजना?

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने इसी तरह से 25 से अधिक महिलाओं को निशाना बनाया है। इनमें दिव्यांग, मानसिक रूप से कमजोर, तलाकशुदा और असहाय महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है।

27 वर्ष पहले लखनऊ में बना था सिक्योरिटी गार्ड

ग्रामीणों के अनुसार, 27 वर्ष पूर्व अनुज त्रिवेदी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लखनऊ गया था। इसके बाद प्रखर सिक्योरिटी के नाम से उसने कंपनी खोल ली। प्रॉपर्टी डीलिंग भी करने लगा। इसके बाद बस से मुंबई आने-जाने लगा। आरोपी कई संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अनुज कुछ ही समय में करोड़पति हो गया। उसने लखनऊ में छठा मील में कोठी, नैमिषारण्य में मकान और मिश्रिख के चंद्रावल में एक स्कूल खोला। आरोपी के पुत्र की शादी में कई बड़े नेता, मंत्री आदि पहुंचे थे।

  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…