टिहरी: घनसाली में CM धामी से मिलने जा रहे पूर्व विधायक भीम लाल नजरबंद, कार्यक्रम के बाद मिली रिहाई

Spread the love

टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिलखी दौरे के दौरान एक राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पूर्व विधायक भीम लाल आर्य को पुलिस ने चमियाला में रोककर नजरबंद कर दिया।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक आर्य मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराना चाहते थे। इसी दौरान सुबह लगभग नौ बजे पुलिस उनके आवास पहुंची और उन्हें अपने साथ थाने ले गई। आर्य के अनुसार उन्हें दिनभर थाने में ही रोके रखा गया।

बताया कि हमने आंदोलन किया जिसके बाद सरकार ने सीएचसी बनाया जिसके लिए धन्यवाद करने जा रहे थे, जबकि हमारी मांग थी कि सरकार इसे उप जिला अस्पताल बनाए और सीमांत गांव गेंवाली में धरने पर बैठे लोगों की सरकार सुध ले और जंगली जानवरों के आतंक से इंसानों को बचाए। इसलिए सीएम से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुबह ही उनके आवास पर घेर लिया और उसके बाद थाना में बैठाकर रखा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: राज्य में वन भूमि आवंटन की जांच के लिए एसआईटी गठित, SC ने पिछले साल दिए थे आदेश
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love