हरिद्वार: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को मिली जमानत, विधायक उमेश के कार्यालय पर फायरिंग के केस में गए थे जेल

 

जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आज करीब पौने दो महीने बाद राहत की सांस ली। जिला कोर्ट ने आज याचिका पर सुनवाई करने के बाद चैंपियन की जमानत मंजूर कर दी। चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोप में जेल भेजा गया था।

बीती 27 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सीजेएम कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया था।

और पढ़े  उत्तरकाशी: मुख्य सचिव के सहज अंदाज ने जीता दिल, शादी समारोह में ग्रामीणों के साथ किया रासो नृत्य
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…