गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का मंगलवार देर रात निधन हो गया। परिवार के सूत्रों के मुताबिक, 79 वर्षीय नाइक को उनके गृहनगर (पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर) घर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ। इसके बाद उन्हें पोंडा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रात करीब 1 बजे मृत घोषित कर दिया।







