कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के साथ ही राम दरबार में राजा राम के दर्शन किए।
राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राम मंदिर परिसर में उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर स्मृति चिह्न प्रदान किया।
येदुरप्पा राम मंदिर, राम दरबार और कुबेर टीला गए और दर्शन-पूजन किया।







