पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, बनाई थी अपनी पार्टी

Spread the love

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ ही उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय हो गया। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम उन पूर्व मुख्यमंत्रियों में शुमार हो गया है जो बीते कुछ सालों मे भाजपा में शामिल हुए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह 2002 से 2007 तक और फिर मार्च 2017 से सितंबर 2021 तक दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर अपनी खुद की पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) पार्टी बनाई। हालांकि उनकी पार्टी पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी छाप छोड़ने में विफल रही थी और एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।


Spread the love
और पढ़े  भारत में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स में अब धीरे-धीरे हटेगा हरीश का लाइफ सपोर्ट
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *