पूर्व BJP सांसद बृजभूषण को गिफ्ट में मिला डेढ़ करोड़ का घोड़ा, कीमत सुनकर खुद भी हो गए हैरान

Spread the love

 

 

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके जन्मदिन पर मिला डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का खास नस्ल का घोड़ा इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घोड़े की एक झलक पाने के लिए दूर-दराज से लोग उनके पैतृक गांव विश्नोहरपुर पहुंच रहे हैं। सुबह से शाम तक गांव में लोगों की आवाजाही बनी हुई है।

पूर्व सांसद के एक करीबी ने बताया कि यह बेशकीमती घोड़ा कैसरगंज सांसद करणभूषण सिंह के पंजाब निवासी तीन मित्रों तेजबीर बराड़, गुरदीप और दीपन द्वारा विशेष रूप से पंजाब से लाकर जन्मदिन पर भेंट किया गया है।

बताया गया कि यह बहुत ही अच्छी नस्ल का घोड़ा है, जिसने देश-विदेश में आयोजित कई अंतरराष्ट्रीय रेसिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार भी जीते हैं। घोड़े की कीमत जानकर पूर्व सांसद भी कुछ समय के लिए आश्चर्यचकित रह गए। घोड़े की शानदार चाल, आकर्षक कद-काठी और बेहतरीन स्वास्थ्य लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी नस्ल के घोड़ों की देखभाल, खानपान और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। घोड़े के गांव पहुंचते ही स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। युवा वर्ग इसके साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। फिलहाल यह घोड़ा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

गिफ्ट में मिले घोड़े के साथ बेहद खुश नजर आए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। वो काफी देर तक उसके बारे में जानने का प्रयास करते रहे।


Spread the love
और पढ़े  हैवानियत: साइकिल टकराने पर मजदूर की ईंट से पीटकर निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love